Press "Enter" to skip to content

किसान कांग्रेस की किसान कलश यात्रा 7 को पहुंचेगी शिवपुरी

शिवपुरी। किसान कांग्र्रेस के शहर अध्यक्ष विनयराज शर्मा ने बताया कि किसान कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कलश यात्रा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यह यात्रा 7 मई को शिवपुरी जिले में प्रवेश करेगी। इस संबंध में बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहे पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने की। 
किसान कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया कि शिवपुरी शहर के प्रवेश पर शहर किसान कांग्रेस द्वारा गुना बायपास पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा का रात्रि विश्राम शिवपुरी में होगा और 8 मई को प्रात: 9 बजे किसान कलश यात्रा पोहरी रूकेगी। यात्रा की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, पीसीसी डेलीगेट केशव सिंह तोमर, सीताराम रावत, आमोल सिंह, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, रामदास बघेल, जगदीश कनाखेड़ी आदि लोग उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा का स्वागत बदरवास प्रवेश पर दुर्जन सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा। तत्पश्चात कोलारस में धर्मेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा। इसके बाद यात्रा शिवपुरी पहुंचेगी। प्रेस बयान में बताया गया है कि यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की किसान एवं आमजन विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!