Press "Enter" to skip to content

रेडिऐन्ट आई.टी.आई में हुआ सूचना संग्रहण एवं विश्लेषण प्रोग्राम

तकनीकि का प्रयोग करे छात्र – डॉ. खुशी खान

शिवपुरी। रेडिऐन्ट गु्रप द्वारा छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए निरन्तर गतिविधियों का आयोजन किया जाता है आज आई.टी.आई के छात्रा-छात्राओं ने इन्र्फोमेशन सर्च एवं एनालिसिस स्किल्स के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी दूर करने में कौशल विकास योजना की भूमिका, जी.एस.टी., जल संरक्षण, शिवपुरी को स्मार्ट शहर बनाने की कार्ययोजना, झील-तालाब सरंक्षण एटीएम की कार्यप्रणाली, डिजीटल इंडिया मिशन, पशु संरक्षण,  आपदा प्रबंधन, दुर्घटना कारण व बचाव  जैसे अनेक ज्वलंत एवं समाजोपयोगी  विषयों पर शोध परक तरीके से सूचनाओं का संग्रहण कर तथ्यपरक विश्लेषण प्रस्तुत किया ।
आयोजन में रमाकांत त्रिपाठी, भूपेन्द्र भटनागर एवं आई.टी.आई में विधायक प्रतिनिधि तरूण अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की वही आपने छात्रों को प्रस्तुतिकरण के टिप्स भी दिए।
रेडिऐन्ट के संचालक शाहिद खान ने अतिथिगण का स्वागत किया तथा आयोजन की भूमिका प्रस्तुत की वही अतिथि वक्ता मोटीवेटर रमाकांत त्रिपाठी ने छात्रों को विषय से संबधी उपयुक्त जानकारी को संग्रहीत करने एवं प्रस्तुतिकरण को सरल तरीके से करने की बात  कही। शिक्षक एवं समाजसेवी भूपेन्द्र भटनागर ने आत्मविश्वास बढाने के लिए रेडिऐन्ट द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम को उपयोगी बताया। विधायक प्रतिनिधि तरूण अग्रवाल ने छात्रों को मंच फोविया से बचने की सलाह दी।
अखलाक खान ने कहा कि सही संदर्भो का इस्तेमाल कर अपनी रिपोर्ट तैयार करना चाहिए तथा तथ्यों के आधार पर वैज्ञानिक पद्वति से विश्लेषण करें। रेडिऐन्ट की प्राचार्य डॉ. खुशी खान ने कहा कि प्रस्तुतिकरण के दौरान छात्रों को जरूरी मुद्वो पर ही ध्यान केन्द्रित करना चाहिए प्रस्तुतिकरण में आईसीटी का प्रयोग  उपयोगी साबित होता है अपने वेशभूषा हाव-भाव ठीक रखें सभी श्रृोताओं ासे जीवंत संपर्क बनाए रखे।
कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता ने आभार अखलाक खान ने व्यक्त किया व संचालक शाहिद खान ने अतिथिगण को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

छात्रों को मिले पुरूस्कार 

प्रथम पुरूस्कार स्वाति सोनी विषय- महिला सशक्तिकरण द्वितीय पुरूस्कार सहदेव यादव विषय- महिला सशक्तिकरण तृतीय पुरूस्कार राहुल सोनी विषय- जानवरों के अधिकार एवं विशेष पुरूस्कार सुमायला खान, प्रशंात जैन, सोनू पाल,  नेहा रमन, अनु अग्रवाल,  ज्योति झा को दिए गए।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!