शिवपुरी- कलेक्टर तरूण राठी ने शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर मनपुरा, भौंती, मुहारीकलां, झालौनी (पिपरा), बामौरकलां, सिनावलखुर्द एवं पीपलखेला(राजापुर) हेतु नियुक्त 5 नोडल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निलंबित अधिकारियों में मनपुरा, भौंती के नोडल अधिकारी बृजेश चन्द्र शर्मा, मुहारीकलां के जहार सिंह मेहते, बामौरकला के दशरथ सिंह मेहते, सिनावलखुर्द के मुकेश सक्सैना, पीपलखेला(राजापुर) के दयाराम कोली शामिल है।






Be First to Comment