Press "Enter" to skip to content

मानव अधिकार व स्वच्छता की जानकारी देने 200 गांवों में लगेगी चौपाल: तोमर

शिवपुरी। सामाजिक रचनात्मक व देशप्रेम के लिए समर्पित युवा आगाज आपकी आवाज संगठन द्वारा समाज को जागरुक करने के उद्देश्य से युवा जनजागरुकता अभियान गांव की चौपाल पर यात्रा का आरंभ किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथी शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रमुख ब्रजेश तोमर ने की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी उपपुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, खनियांधाना थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट, खनियांधाना बीआरसी संजय भदौरिया, डॉ. रितु चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत छिरौल्या, जिला प्रभारी नितिन पाराशर, नीरज तोमर रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां वीणावादिनी के चरणों मे दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद स्वागत भाषण अभियान प्रभारी साकेत पुरोहित ने किया। अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ब्रजेश तोमर ने बताया कि इस अभियान मे संगठन के युवाओं की टीम पिछोर और खनियांधाना की तहसील के लगभग दो सौ गांव मे जाकर चौपाल लगाएगी जिसमें शिक्षा, नशामुक्ती, नारी सुरक्षा एवं सम्मान, आओ जिम्मेदार नागरिक बने, हमारे अधिकार और कर्तव्य, भ्रष्टाचार का विरोध, रक्तदान, स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जागरुक करेगी जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके।
शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक ने अभियान की तारीफ करते हुए कहा की यह संगठन की सकारात्मक सराहनीय पहल है। इस अभियान मे संगठन के साथ प्रत्येक गांव में संबंधित थाना से पुलिस व महिला बल व अधिकारी साथ रहेंगे व जहां उनकी जरुरत होगी वह स्वयं उपस्थित होंगे।
साथ ही उन्होंने संगठन को भरोशा दिलाया कि पुलिस से संबंधित संगठन के इस अभियान मे जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में नगर की विभिन्न् क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य कर रही और उपलब्धियां अर्जित करने लाली लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं का सम्मान शील्ड व प्रमाणपत्र देकर किया जिसमें महिला पार्षद, महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाली छात्राओं तथा सरकारी नौकरियों में चयनित बहनों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों को अभियान के उद्देश्यों को जीवन मे लागू करने की सपथ दिलाई। कार्यक्रम में शहर के उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का सम्मान शील्ड देकर किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पुरोहित, अन्नू तोमर, धीरेन्द्र ठाकुर मयंक पुरोहित, आकाश जैन, सत्येंद्र यादव, सौरभ त्रिपाठी, जुबैर खान, शशांक जैन, जितेन्द्र पाण्डे, शुभम पाराशर, अंकित शर्मा, धर्मेन्द्र लोधी और अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। अंत मे कार्यक्रम आभार प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत छिरौल्या ने किया। कार्यक्रम का संचालन रिंकी जैन और प्रमोद झा ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!