शहर कांग्रेस की अनूठी पहल हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा भारी जनसमर्थन
शिवपुरी- सिंध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर बीती 25 अप्रैल स जिला कांग्रेस के निर्दशन में शहर कांग्रेस शिवपुरी के अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा कांग्रेस के सहयोगी संगठनों यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, ग्रामीण कांग्रेस सहित अन्य सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से अनूठी पहल करते हुए इस परियोजना के शीघ्र पूर्ण करने को लेकर विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है जिसे जनता का अपार जनसमर्थनल मिला। इसी क्रम में यह हस्ताक्षर अभियान आज 6 मई को वार्ड क्रं.01 ठकुरपुरा व वार्ड क्रं. 36 करौंदी में संचालित होगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करने की अपील की गई है। इस हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग जल की प्रमुख समस्या को लेकर कपड़े की विशाल थान पर अपने हस्ताक्ष करें तत्पश्चात यह हस्ताक्षरयुक्त विशाल कपड़े की थान भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर सिंध जलावर्धन योजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की जाएगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंचल के लिए सिंध परियोजना महत्वाकांक्षी है और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों से आई इस परियोजना के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार ने कई अड़चनें लगाई और आज यह योजना अधर में लटकी है लेकिन अब इस परियोजना को लेकर शहर कांग्रेस पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रयासरत है और इसे लेकर 25 अप्रैल से विशाल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है जिसमें इस प्रमुख समस्या के निदान के लिए जनता स्वयं आगे आकर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से परियोजना पूर्ण करने की मांग कर रही है जिसमें अब तक महज 10 दिनों में 15 हजार हस्ताक्षर किए गए जबकि आगामी 10-15 दिनों में 50 हजार हस्ताक्षर अभियान पूरे होने के बाद जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर एक ज्ञापन कलेक्टर शिवपुरी को सौंपा जाएगा।



