किसान के मवेशी चोरी

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुराबल से बीते रोज किसान के घर में बंधे तीन मवेशी चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पीडि़त किसान ने थाने में दर्ज कराई है। पीडि़त किसान हीरासिंह पुत्र सोहन सिंह सरदार ने अपनी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार की रात उसके घर में बंधी दो भैंस और एक पडिय़ा कोई चुराकर ले गया। दूसरे दिन सुबह जब वह जागा तो उसके मवेशी नियत स्थान से गायब मिले। साथ ही तलाशने पर उसके जानवरों को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।