शिवपुरी। पिछले दो-तीन दिन तापमान में थोड़ी गिरावट अवश्य आई थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और तापमान 43 डिग्री जा पहुंचा है। आसमान से बरसती तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय पडऩे वाली तेज धूप जो झुलसाने वाली रहती है से बचने के लिए लोग अपने घर पर ही रहना पसंद करते हैं, वहीं कार्यालयों में भी लोगों ने अपने आप को सीमित कर लिया। जिन लोगों को आवश्यक कार्य से बाहर जाना था वे पर्याप्त इंतजाम करने के बाद भी घर से निकले। कुछ लोगों को शीतल पेय का इस्तेमाल करते भी देखा गया। मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन में तापमान इसी अंदाज में बना रहेगा और इसमें बढोत्तरी भी हो सकती है। गर्मी के चलते नगर के प्रमुख चौराहे दोपहर के समय सुनसान नजर आए। खासबात यह है कि शहर में पानी की मारामारी है जिसके चलते लोग कूलर में भी पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे हैं जिससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया लोगों का जीना मुहाल

शिवपुरी। पिछले दो-तीन दिन तापमान में थोड़ी गिरावट अवश्य आई थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और तापमान 43 डिग्री जा पहुंचा है। आसमान से बरसती तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय पडऩे वाली तेज धूप जो झुलसाने वाली रहती है से बचने के लिए लोग अपने घर पर ही रहना पसंद करते हैं, वहीं कार्यालयों में भी लोगों ने अपने आप को सीमित कर लिया। जिन लोगों को आवश्यक कार्य से बाहर जाना था वे पर्याप्त इंतजाम करने के बाद भी घर से निकले। कुछ लोगों को शीतल पेय का इस्तेमाल करते भी देखा गया। मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन में तापमान इसी अंदाज में बना रहेगा और इसमें बढोत्तरी भी हो सकती है। गर्मी के चलते नगर के प्रमुख चौराहे दोपहर के समय सुनसान नजर आए। खासबात यह है कि शहर में पानी की मारामारी है जिसके चलते लोग कूलर में भी पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे हैं जिससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।


