Press "Enter" to skip to content

आसपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, लिफ्ट लेकर बैठे वृद्ध की मौत, तीन घायल

ताहिर खान (खोड)। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले धाय महादेव मंदिर चौराहे के पास छतरपुर आसपुर मोड़ पर एक ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित खाई में गिरने से पलट गया जिसमें पुतुआ पुत्र लाड़ले आदिवास उम्र 60 वर्ष निवासी नयाखेड़ा पिछोर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए जिन्हें खोड़ पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार राघवेन्द्र तोमर एवं उसका ड्रायवर अपने महिन्द्रा ट्रेक्टर से मजदूरों को लेने के लिए विजयपुर जा रहा था। तभी रास्ते में चार-पांच लोग मिल गए जिन्होंने ट्रेक्टर को रोक लिया और कहा कि हमें धाय महादेव मंदिर पर छोड़ देना था जिनमें पुतुआ आदिवासी भी शामिल था। तेजी व लापरवाही के चलते चालक ने आसपास के मोड़ पर ट्रेक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रेक्टर सीखे खाई में नीचे चला गया और पलट गया। ट्रेक्टर की चपेट में पुतुआ की मौत हो गई जबकि राघवेन्द्र सहित अन्य लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी लगने पर खोड़ चौकी प्रभारी पीएसआई नीलेश जैन, एएसआई विनोद गौतम मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!