जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं का ठंडी हवा और पेयजल की हुई व्यवस्था

शिवपुरी -भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत करने आने वाले शिकायतकर्ताओं को कलेक्टर के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर बैठने के लिए कुर्सियां और गर्मी से निजात देने के लिए कूलरों के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है और आज होने वाली जनसुनवाई में पहुेंचे शिकायतकर्ताओं को वहां मौजूद कर्मचारियों ने ठंडा पानी पिलाकर कूलर के आगे बैठाया और एक एक कर जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं को पहुंचाने की व्यवस्था की गई।