Press "Enter" to skip to content

थाना प्रभारी एवं खोड़ पुलिस की कार्यवाही अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

आबिद बख्श खोड़, पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार पांडे के द्वारा  अवैध हथियार  शराब  एवं  आपराधिक  गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भौती थाना प्रभारी एवं खोड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक अधिया 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह भौती थाना प्रभारी को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर अपराध करने के उद्देश्य से घूम रहे हैं जिस पर सर्वप्रथम भौती थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव ने बद्री प्रसाद मिश्रा एसडीओपी पिछोर को सूचना की जानकारी दी एवं उन्के द्वारा बताए गए मार्गदर्शन में खोड़ चौकी प्रभारी से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए गणेश खेड़ा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई तब दो व्यक्ति मोटरसाइकिल चिन्नोदी से गणेश खेड़ा की ओर आते हुए दिखाई दिए एवं संदिग्ध मोटरसाइकिल की निशानदेही पर मोटरसाइकिल वाहन को रोका एवं दोनों युवकों से उनके नाम पूछे जिस पर उन्होंने अपने नाम अशोक उर्फ गोविंद दास पिता प्रेम नारायण विश्वकर्मा 28 वर्ष  व दूसरे व्यक्ति का नाम राजपाल पिता हनुमान परमार 32 बर्ष निवासीगण पिपरा थाना बामोर कला का होना बताया और फिर जब तलाशी ली जिस पर तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक अधिया 315 बोर व एक जिंदा कारतूस एवं दूसरे व्यक्ति के पास एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल MP33 mp3314 बरामद कर खोड़ चौकी पर लाकर अवैध हथियार की धाराओं सहित अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा पूरी कार्यवाही में भौती थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव खोड़ चौकी प्रभारी नितेश जैन ASI विनोद गौतम आरक्षण शेर सिंह आरक्षण दीपक कुमार एवं सैनिक हनुमंत सिंह की अहम व सराहनीय भूमिका रही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!