
भिड़ गए। बच्चों के बीच मुंहवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इसके बाद गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फिजिकल थाने की गाड़ी का भी कांच फूट गया। इस पथराव में 12 से अधिक लोग घायल हुए।चीलौद में पानी सप्लाई नहीं करने पर एक पक्ष ने विरोध किया। वार्ड 33 के पार्षद इस्माइल व उसके लोगों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस पर पार्षद पक्ष के लोग भी सामने आ गए और मुंहवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव की खबर पर फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पथराव में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर शाकिर उर्फटिंक खान, अशफाक खान, आरिफ खान, सोनू खान, हमजा खान सहित दो तीन अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पार्षद पक्ष के लोग कारवाई की मांग को लेकर फिजिकल थाना पहुंच गए। पथराव में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। यहां बता दें कि पहले पक्ष के शाकिर, हमीद, अफसर, उमर फारुक आदि ने मंत्री और कलेक्टर से पिछले सप्ताह शिकायत की थी। जिसमें पार्षद पर टंकी से उनके घरों के लिए सप्लाई नहीं देने का आरोप लगाया था। इसी बात से दूसरा पक्ष नाराज था। पुलिस ने तीन दर्जन लोगों के खिलाफ क्रॉस प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment