
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पांडे द्वारा व्यापारियों के साथ करोड़ों करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विनोद पुत्र भगवत प्रसाद जैन उम्र 54 वर्ष निवासी दुर्गा टॉकीज के पास शिवपुरी की पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उद्घोषणा में उल्लेख किया है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करने में सहयोग करेगा उसके तीन हजार रुपए का इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कल ही तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश बीएस दीक्षित ने भाजपा नेता आनंद जैन के बड़े भाई विनोद जैन और भाभी मीना जैन का अग्रिम जमानत का आवेदन निरस्त कर दिया है। दोनों आरोपी दंपत्ति पर फरियादी रजनी गोयल की रिपोर्ट पर कोतवाली शिवपुरी में भादवि की धारा 420/34 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment