
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाने में बीते रोज आकर सीमेंट व्यवसायी लोकेश पुत्र नंदकिशोर पाठक निवासी वाचरौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रन्नौद रोड पर स्थित गोदाम से बीते रोज तीन गोदाम पर मुनीम शिवकुमार रजक निवासी वीरपुर, सुनील लहार व विजय लुहार निवासी नगरेला ने 166 बोरियों चुराकर बेच दीं थी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उक्त मामले में पिछोर थाना प्रभारी प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एसआई अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवकुमार अपने घर पर है तथा सुनील व विजय, सुनील के घर नगरेला में हैं। इसके बाद पुलिस ने वीरपुर पहुंचकर शिवकुमार पुत्र भागीरथ रजक उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 बोरी सीमेंट की माईसेस कंपनी की जब्त की। इसके पुलिस ने नगरेला पहुंची जहां पुलिस को देखकर दो युवक भागे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया जब उसने पूछताछ की गई तो उन्होंने नाम सुनील पुत्र प्रागीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी नगरेला और विजय झा पुत्र रामदास झा उम्र 29 वर्ष निवासी ममरौली खनियांधाना होना बताया। पुलिस ने सुनील के कब्जे से 2 बोरी सीमेंट और विजय के घर ममरौली से 81 परफेक्ट प्लस सीमेंट की बोरी जब्त कीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की और उनके कब्जे से 101 सीमेंट की बोरियां जब्त कीं। आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता, आर. नारायण सिंह, सुमित सेंगर, रवि कौरव, बालकिशन, रामपाल की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment