शिवपुरी। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर 21 जून गुरूवार को शाम 6 बजे से संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए भक्त रमन अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद रात्रि 8 से 9 बजे तक सत्संग तत्पश्चात रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
सिद्धेश्वर महादेव समिति द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं सत्संग का भव्य आयोजन विष्णु गोयल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर महादेव समिति की ओर से प्रशासनिक सदस्यों के साथ साथ गिरीश मामा, पं. गोपाल भट्ट, दिनेश गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र टेडिय़ा, बल्ले गुप्ता, रमन अग्रवाल, रिकेंश ठेईया, योगेश व्यास आदि ने समस्त धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में उपस्थित रहने की अपील की है।





Be First to Comment