Press "Enter" to skip to content

SPS- IIT फैकल्टी ने शिवपुरी पब्लिक स्कूल में दिया 100 प्रतिशत रिजल्ट

शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल में पिछले साल से हायर सेकेण्डरी के छात्रों के लिए (आईआईटी) फैकल्टी अच्छे से अच्छे रिजल्ट के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व भविष्य में विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार हो सके, इसके लिए शहर के प्रतिष्ठित एवं तेजी से ऊँचाइयों को छूने वाले इम्लस कैरियर इंस्टीट्यूट के द्वारा विद्यालय स्तर पर हाईक्वालिटीफाइड व एक्सपीरियंस टीचर्स की आवश्यकता महसूस की। इसी क्रम में शिवपुरी पब्लिक स्कूल द्वारा हायर सेकेण्डरी विद्यार्थी के लिए आईआईटी व नीट की एक्सपीरियंस फैकल्टी के साथ अनुबंध किया गया है। फैकल्टी में फिजिक्स विषय के लिए मिस्टर अनूप चौधरी बरेली से, गणित विषय के लिए मिस्टर गौरव रावत कोटा से, कैमिस्ट्री विषय के लिए मिस्टर पवन कुमार गुडगांव से और बॉयलोजी विषय के लिए मिस्टर हिमांशु श्रीवास्तव नागपुर से लगातार पढ़ा रहे हैं। इन सभी टीचर्स को 10 से 15 वर्ष का कंपटीशन क्लासेज को पढ़ाने का अनुभव है। वर्षों से शिवपुरी शहर के विद्यार्थी सिविल सर्विसेज व जुडिशरी में शहर का नाम रोशन करते आ रहे हैं। अब आईआईटी व नीट के टीचर्स की उपलब्धता से विद्यार्थियों को बाहर नहीं भागना पड़ेगा व शीघ्र ही बेहतर परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इसी वर्ष इम्पलस ने 6 बच्चों में से तीन का सिलेक्शन कराके दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!