
शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम खतौरा में बीती रात्रि एक चोर वहां निवासरत कृष्णगोपाल के मकान में घुस गया। जहां से चोर ने 25 हजार रूपए का सामान चुरा लिया। लेकिन खटपट होने के कारण घर के सदस्य जाग गए। जिसे देखकर चोर वहां से भाग निकला। लेकिन चोर घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया। रात्रि में चोरी की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस सूचना के 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची जिससे ग्रामीणों में खासा रोष देखा गया। वहीं चोर भी पुलिस की पहुंच से दूर हो गया। जानकारी के अनुसार कृष्णगोपाल खतौरा कस्बे में निवासरत है। रात्रि में जब वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी एक चोर मकान के मुख्य दरबाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। जहां चोर ने घर में रखा सामान तितर-बितर कर दिया और कुछ नगदी व सोने चांदी के आभूषण उठा लिए। इसी दौरान घर में खटपट की आवाज सुनकर कृष्णगोपाल और परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, जिन्हें देखकर चोर माल लेकर भाग गया।






Be First to Comment