Press "Enter" to skip to content

विद्युत पोल खड़ा करते समय मजदूर पर गिरा, मौत

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कार्या में कल सुबह खेत में बिजली लाइन डालने के लिए खेत मालिक द्वारा खड़ा किया जा रहा विद्युत पोल मिट्टी हटने से वहां काम कर रहे एक युवक पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल सुबह करीब 8 बजे कार्या में स्थित कैलाश धाकड़ के खेत पर विद्युत पोल गाड़ा जा रहा था। गड्डा खोदने के बाद जैसे ही पोल को खड़ा किया गया और उसे मिट्टी से बंद करते समय पोल तिरछा हो गया और मिट्टी हटने से उक्त पोल जमीन पर आ गया। जिस जगह पर पोल गिरा वहां पर राजकुमार पुत्र रतन धाकड़ उम्र 22 वर्ष खड़ा था और पोल गिरने से वह उसके नीचे दब गया। जिससे उसके यहां गंभीर चोट आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!