Press "Enter" to skip to content

जनसंपर्क उपसंचालक भारतीय के पिता का निधन, शोक संवेदना

शिवपुरी। जनसंपर्क विभाग शिवपुरी में पदस्थ उपसंचालक जनसंपर्क अनूप सिंह भारतीय के पिता दिलीप सिंह भारतीय का कल अपने गृह निवास ग्वालियर ठाटीपुर में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 94वें वर्ष के थे। उनके निधन पर अनेक पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। उनकी अंत्येष्टि ग्वालियर में आज शाम 4 बजे की गई। स्व. दिलीप सिंह भारतीय के निधन पर जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में 23 जून 2018 को प्रात: 11 बजे श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। जिसमें उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। 
स्व. दिलीप सिंह भारतीय शिवपुरी और ग्वालियर में पीडब्लयूडी में क्षेत्रीय लेखापाल के पद पर पदस्थ रहे थे। उनके चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह सेवानिवृत होने के बाद शासकीय छात्रावासों में निशुल्क शिक्षा देते थे तथा गरीब छात्रों को अपनी पेंशन से पढ़ाई के लिए पैसे देते थे। वह गरीब बच्चों के लिए भी मदद करते थे। उनके निधन पर डॉ. रामकुमार शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, महेंद्र गोयल, ललित मोहन गोयल, वीरेंद्र वशिष्ठ, दीपेंद्र सिंह चौहान, आलोक इंदौरिया, दशरथ परिहार, संजीव बांझल, नरेंद्र शर्मा, सेमुअल दास, देवेंद्र समाधिया, लोकेंद्र सिंह सेंगर, विपिन शुक्ला, नरंेेद्र कुशवाह, संजय बैचेन, वीरेंद्र चौधरी, रोहित मिश्रा, अजय खेमरिया, उमेश भारद्वाज, सत्यम पाठक, मनोज भार्गव, रंजीत गुप्ता, अजय राज सक्सैना, इस्लाम शाह, परवेज खान, अशोक अग्रवाल, केके दुबे, मुकेश जैन, विजय चौकसे, वीरेंद्र शर्मा भुल्ले, राजकुमार शर्मा, अभय कोचेटा, नेपाल सिंह बघेल, केदार सिंह गोलिया, रिंकू सैन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!