वृद्ध महिला की कुएं में गिरने से मौत

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के छितरी गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला धनकोबाई पत्नि लालाराम कुशवाह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना दोपहर 2 बजे घटित हुई। काफी देर तक जब महिला घर वालों को नहीं दिखी और उन्होंने उसकी तलाश की तो महिला कुएं में पड़ी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।