
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर फरियादी दिलीप पुत्र रमेश परिहार निवासी फक्कड़ कॉलोनी का ऑटो चुरा ले गए। फरियादी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका ऑटो नाले के पास खड़ा हुआ था और वह वहीं खड़ा छोड़कर कहीं चला गया था। जब लौटकर आया तो उसका ऑटो वाहन क्रमांक एमपी 33 आर 1631 गायब था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी गए ऑटो की कीमत लगभग 40 हजार रूपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment