Press "Enter" to skip to content

पुलिस विभाग में एसपी ने की बड़ी उठापटक, कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर

शिवपुरी। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा जिले के थानों में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है।, वहीं कुछ को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौपी गई है। इसी क्रम में हुकुम सिंह मीना को सुरवाया से सीहोर थाना प्रभारी, राजेन्द्र शर्मा पोहरी से बदरवास थाना प्रभारी, कैलाश नारायण शर्मा बामौरकला से नरवर थाना प्रभारी, रविन्द्र सिकरवार तेंदुआ से सुरवाया थाना प्रभारी, शिवनाथ सिंह सिकरवार थाना प्रभारी गोवर्धन को कोतवाली, रामेन्द्र सिंह चौहान रन्नौद से छर्च थाना प्रभारी, रामराजा तिवारी दिनारा से बामौरकला थाना प्रभारी, विकास सिंह यादव थाना प्रभारी फिजीकल से थाना प्रभारी तेंदुआ, दिनेश सिंह राजपूत छर्च से थाना प्रभारी खनियांधाना, रणवीर सिंह चौहान कोतवाली को सतनवाड़ा थाना प्रभारी, धर्मसिंह कुशवाह यातायात से थाना प्रभारी रन्नौद, गोपाल चौबे इंदार से थाना प्रभारी अमोला, कृपाल सिंह राठौड थाना देहात से बैराड़ थाना प्रभारी, आशाराम गौतम को पुलिस लाइन से पोहरी थाना प्रभारी, संतोष यादव भौंती को दिनारा थाना प्रभारी, अजय सिंह गुर्जर सीहोर को सिरसौद थाना प्रभारी, कमल किशोर गोयल देहात को भौंती थाना प्रभारी, गब्बर सिंह गुर्जर कोलारस को गोवर्धन थाना प्रभारी, रूपेश शर्मा करैरा को फिजीकल थाना प्रभारी, जूली तोमर करैरा को मायापुर थाना प्रभारी, अजय जाट कोलारस को बम्हारी थाना प्रभारी, रवि कुमार गुप्ता बम्हारी को इंदार थाना प्रभारी, सूबेदार रणवीर सिंह यादव को यातायात थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है, वहीं सुरेश बाबू शर्मा कोतवाली से थाना करैरा में, श्याम सिंह जादौन थाना पिछोर से थाना अजाक, फूल जैन पन्ना थाना अजाक से थाना कोलारस, बलविन्दर सिंह ढिल्लन थाना देहात से थाना करैरा, रामेश्वर शर्मा बदरवास को कोतवाली, अरविंद सिंह चौहान पुलिस लाईन को कोतवाली भेजा गया है।

यह बने चौकी प्रभारी

उनि संजीव कुमार पंवार थाना कोतवाली से भटनावर चौकी प्रभारी, अरविंद सिंह राजपूत सायबर थाना कोतवाली से थनरा चौकी प्रभारी, बदनसिंह पाल कोतवाली से लुकवासा चौकी प्रभारी, राघवेन्द्र सिंह यादव को कोतवाली से खोड चौकी प्रभारी, वीरेश सिंह कुशवाह पुलिस को मगरौनी चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इन्हें किया लाइन अटैच

मायापुर थाना प्रभारी कैलाश चन्द्र शर्मा, मोजीलाल वर्मा थाना करैरा, एनपी मौर्य थाना बैराड को लाइन अटैच किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!