Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत कारोठा एवं नैनागिर सचिव निलंबित

शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिले की जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत करोठा के सचिव नोनेजू जाटव एवं जनपद पंचायत नरवर की ग्राम पंचायत नौनागिर के सचिव अर्जुन सिंह वैस द्वारा पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता बरते जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 69(1) के तहत रोजगार सहायकों को सचिव अधिसूचित किए जाने से ग्राम पंचायत करोठा के रोजगार सहायक कृष्णा यादव एवं ग्राम पंचायत नौनागिर के रोजगार सहायक सत्यकुमार सोलंकी को आगामी आदेश तक सचिवीय कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!