Press "Enter" to skip to content

स्वच्छ भारत मिशन में रुचि नहीं लेने वाले 14 उपयंत्रियों का 7 दिन का वेतन राजसात

शिवपुरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा उपरांत न्यूनतम प्रगति होने पर 14 उपयंत्रियों का 07 दिवस का वेतन राजसात किया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत न्यूनतम प्रगति करने पर जनपद पंचायत शिवपुरी के उपयंत्री लियाकत खांन, राकेश श्रीवास्तव, जनपद पंचायत पोहरी के उपयंत्री नीतेश गुप्ता, सुश्री अंकिता बंसल, जनपद पंचायत कोलारस के उपयंत्री अर्चना कटरोलिया, विनोद गुप्ता, जनपद पंचायत बदरवास के उपयंत्री नरेन्द्र शंखवार, रामेश्वर गुप्ता, एस.बी.वर्मा, जनपद पंचायत नरवर के उपयंत्री प्रभाकर, बरकडे, जनपद पंचायत पिछोर के उपयंत्री घनश्याम झा, राकेश चित्तोडिया, जनपद पंचायत खनियांधाना के कुलदीप दुआ, गजेन्द्र सोलंकी का 07 दिवस का वेतन राजसात किया गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!