
शिवपुरी। ग्वालियर शिवपुरी फोरलेन सुभाषपुरा थाने के बेहसोरा पुल की रेलिंग पर एक लाश लटकी मिली। पुलिस ने पड़ताल की तो मृतक के पास मिले दस्तावेज ओर मोबाइल से बलराम शाक्य को फोन लगाया तो उसकी पहचान मोतीलाल शाक्य पुत्र हीरालाल शाक्य उम्र 40 वर्ष निवासी गौशाला शिवपुरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक कैंसर पीडि़त था और वह इलाज कराने के लिए ग्वालियर गया हुआ था और इलाज कराकर जब वह लौट रहा था तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है






Be First to Comment