Press "Enter" to skip to content

उपसंचालक अनूप सिंह भारतीय को पितृ शोक, प्रेस प्रतिनिधियों ने श्रृद्धांजलि ज्ञापित कर किया शोक व्यक्त

शिवपुरी- शिवपुरी जिले के अनेक समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों ने जिला जनसंपर्क कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे उपस्थित होकर उपसंचालक अनूप सिंह भारतीय के पिताजी दिलीप सिंह भारतीय के स्वर्गवास पर दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि ज्ञापित की व उनके जीवन पर प्रकाश डाला। श्री भारतीय के पिताजी शिक्षा के महत्व को भलीभांति समझते थे और उन्होंने अपने समूचित परिवार को शिक्षा का महत्व बतलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी यही कारण रहा कि उनकी चार संताने सुव्यवस्थित शिक्षा के बलबूते देश के अलग-अलग शहरों में सम्मानजनक पदों पर कार्य करते हुए अपने पिता व परिवार का नाम गौरान्वित कर रहे है। श्री अनूप सिंह भारतीय जहां शिवपुरी में उपसंचालक जनसंपर्क के पद पर कार्यरत है, वहीं उनके दूसरे पुत्र इंजीनियर रहकर खड़गपुर पश्चिम बंगाल में सेवाए दे रहे है। जबकि श्री भारतीय के तीसरे नम्बर के भाई कॉलेज में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत रहते हुए भोपाल में कार्य कर रहे है। वहीं सबसे छोटे सुपरवाईजर का काम करते हुए गोवा में अपनी सेवाए दे रहे है। श्री भारतीय के दिवंगत पिता 94 वर्ष के थे और पूरी तरह स्वस्थ भी, लेकिन अचानक आए हृदयघात ने उन्हें गहरी नींद में सुला दिया अपितू शिक्षा का अलख जो उन्होंने रौशन किया उसकी रोशनी सदा-सदा जलती रहेगी। इसका भास पूरी तरह से है और यह इसलिए प्रमाणित है कि उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए न केवल अपनी संतानों को शिक्षित बनाया बल्कि उन्होंने अपनी पेंशन से मिलने वाली राशि से कई अनेक शिक्षा से बंचित रह जाने वाले बालक-बालिकाओं को शिक्षित कर उनके भविष्य को रोशन करने का कार्य किया। जो आज कई जगहों पर रहते हुए अच्छे पदों पर अपनी सेवाए देते हुए दिवंगत भारतीय को श्रृद्धांजलि ज्ञापित करते है। साथ ही कई ऐसे बालक-बालिकाएं भी है जिन्होंने श्री भारतीय से शिक्षा के महत्व को समझा और उन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में से आर्शीवाद स्वरूप कुछ हिस्सा शिक्षित होने के लिए प्राप्त किया। वे आज उन्हें अपने बीच न पाकर व्याकुल और शोकाकुल दिखाई पड़ते है।
जनसंपर्क कार्यालय में श्रृद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित पत्रकार सर्वश्री अशोक कोचेटा, मुकेश जैन, ब्रजेश सिंह तोमर, अतुल गौड़, अशोक अग्रवाल, अशोक जैन, योगेन्द्र जैन, के.बी.शर्मा लालू, दशरथ परिहार, भूपेन्द्र विकल, बलराम शर्मा, विजय निराला, प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, अनूपम शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, आलोक एम. इंदौरिया, संजय बैचेन, विपिन शुक्ला मामा, सेमुअल दास, श्री सिकरवार, संजीव बांझल, उमेश भारद्वाज, नेपाल सिंह बघेल, राकेश गुप्ता, रिंकू जैन, राम सरकार सिंह यादव, डॉ.रामकुमार शिवहरे, सत्यम पाठक, मनीष भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, सुनील व्यास, डॉ.अशोक कुमार मिश्रा, विजय शर्मा, वीरेन्द्र माथुर, राकेश शर्मा, अजीत जैन, अशरफ कुर्रेशी, विक्रम सिंह रावत, ज्ञानचंद्र जैन, वीरेन्द्र सिंह चौहान, इस्लाम शाह, ध्रुव धर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, रंजीत गुप्ता, परवेज खांन, फरमान अली, के.के.दुबे, तपन पाल, वीरेन्द्र राठौर, दीपक अग्रवाल, अतुल कुमार गौड, रवि चौहान, मणिकांत शर्मा, रशीद खांन, अजयराज सक्सेना, आदिल शिवानी, उमेश भार्गव, अजय सिंह कुशवाह, ललित मुदगल, कु.पूनम पुरोहित, सतेन्द्र उपाध्याय, संजय पंडित, विजय धौलपुरिया, लक्ष्मण रावत, कृष्णगोपाल शर्मा, बृजेश पाठक, मनोज भार्गव, राधेश्याम मुड़ौतिया, अशफाक खांन, वीरेन्द्र वशिष्ठ, डॉ.महेन्द्र अग्रवाल, विजय चौकसे, बंटी धाकड़, अजय खेमरिया, प्रदीप तोमर मोन्टू, नरेन्द्र शर्मा, राहुल अष्ठाना, भूपेन्द्र नामदेव, ब्रज दुबे,  आदि पत्रकारगणों सहित कार्यालय के स्टाफ मोहन सोनी, जाकिर खांन, शाकिर खांन, भगवती प्रसाद, श्याम किशोर दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अशोक कोचेटा जी ने दिवंगत श्री भारतीय के जीवन पर प्रकाश डाला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!