
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के प्रथम नगर आगमन पर नगर मंडल अध्यक्ष शिवपुरी गिर्राज शर्मा एवं नगर के पदाधिकारियों ने झांसी तिराहा स्थित निवास पर प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष सीपी मिश्रा का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर, ढोल-नगाड़े एवं डीजे के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजयुमो के नगर के पदाधिकारी सोनू कुशवाह नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सागर यादव, आशीष सेठ, राजा यादव, हिमांशु अग्रवाल, आशीष सेन, राहुल खटीक, दीपक कुशवाह, शिवम गुप्ता, ऋषभ जैन, अंकुर शर्मा, मि_ू जाटव, भास्कर राठौर, निहाल यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।






Be First to Comment