शिवपुरी। प्रखर राष्ट्रवादी और कट्टर देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस वार्ड क्रमांक 19, 20 में मनाया गया। भाजपा उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, नगरमहामंत्री हरिओम राठौर द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। अशोक खण्डेलवाल ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान शिक्षाविद और चिंतक होने के साथ-साथ भारतीय जनसंघ के संस्थापक भी थे। नगरमहामंत्री हरिओम राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और कट्टर देशभक्त के रूप में जाने जाते हैं। श्री राठौर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने लोगों में प्रेम भावना से रहने की बात कही। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही मनुष्य ऊंचाइयों पर आसानी से जा सकता है। अपने जीवन में परिश्रम करते रहे और देश की सेवा की। उनके मन में हमेशा देश प्रेम की भावना रही। इस मौके पर गब्बर परिहार, गोपाल यादव, अभिषेक शर्मा, बलवीर यादव, सुरेन्द्र रजक आदि भाजपाई उपस्थित रहे।







Be First to Comment