
शिवपुरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा उपरांत न्यूनतम प्रगति किए जाने पर जिला समन्वयक सहित 6 ब्लॉक समन्वयकों का 7 दिन का वेतन राजसात किया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत न्यूनतम प्रगति करने पर जिला समन्वयक सत्यपूर्ति पाण्डेय, जनपद पंचायत शिवपुरी के ब्लॉक समन्वयक प्रेमनारायण चौधरी, पोहरी के नितिन जैन, कोलारस के रामनिवास सिंह राजपूत, बदरवास के अश्विनी दीक्षित, नरवर के अजय यादव, करैरा के शेखर शर्मा, पिछोर के मेहरवान सिंह यादव 07 दिवस का वेतन राजसात किया गया है।






Be First to Comment