
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल अल्फी पुत्री शाबिर अहमद खान उम्र 7 वर्ष निवासी पीएसक्यू लाइन रोड पुरानी अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर आई हुई थी तभी सड़क किनारे कोई अज्ञात वाहन ने अलफी में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजन अलफी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment