SDM ने खाद बीज की दुकानों पर मारा छापा, एक दुकान की शील्ड, दुकानदारों में हड़कंप

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी नगर में लगातार खाद बीज की दुकानों पर नकली खाद, बीज व एक्सपयारी डेट की दवा, बीज मिलने की शिकायत लगातार पोहरी एस. डी. एम मुकेश सिंह को मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर आज एस. डी. एम मुकेश सिंह द्वारा बीजो की दुकानो पर छापामार करवाई की। जैसे ही दुकानदारों को पता चला तो हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गयी और  दुकानदार दुकान छोड़कर भगा गए जबकि राजोरिया की दुकान पर एक्सपरी  डेट की दवाई व बीज छापे के दौरान मिला। मोके पर ही पंचनामा बनाकर दुकान को सील्ड कर दिया गया। एस. डी. एम की इस करवाई के बाद खाद्य बीज की संचालको में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।