Press "Enter" to skip to content

वेब न्यूज पोर्टल के पत्रकारों की बैठक संपन्न

वर्तमान दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम: बृजेश तोमर

शिवपुरी। सोशल मीडिया फाउण्डेशन के द्वारा शिवपुरी जिले के न्यूज पोर्टल पत्रकारों की एक बैठक स्थानीय शिवपुरी होटल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खबर आजकल डॉट कॉम के प्रधान संपादक बृजेश सिंह तोमर द्वारा की गई। श्री तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है जिसका क्षेत्र व्यापक है जो किसी जिले तक सीमित न होकर प्रदेश, देश और विदेश तक फैला हुआ है।  बैठक के प्रारंभ में गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत बैठक का संचालन कर रहे समय खबर डॉट कॉम के प्रधान संपादक दुर्गेश गुप्ता ने बैठक के आवश्यक सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सभी उपस्थित समस्त न्यूज पोर्टल के पत्रकारों ने अपना-अपना परिचय प्रदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित साकार न्यूज डॉट इन के प्रधान संपादक भूपेन्द्र विकल ने न्यूज पोर्टल के योगदान पर संपूर्ण देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, साथ ही सरकार के द्वारा न्यूज पोर्टलों की मान्यता और विज्ञापन नीति के विषय में बताया। इसके उपरांत चक्रवीर न्यूज डॉट कॉम के प्रधान संपादक बालकृष्ण शर्मा (बॉबी), आनंद न्यूज डॉट इन के अशोक जैन, सांईं न्यूज डॉट इन के बलराम शर्मा, दी न्यूज लाइट के करुणेश शर्मा, एमपी तहलका डॉट कॉम के काजी इलयास भैयाकाजी पोहरी, एवन न्यूज के प्रधान संपादक एवं खबर आजकल के  सहसंपादक अखिलेश दुबे, फास्ट समाचार डॉट कॉम से केदार सिंह गोलिया, क्रांति गाथ डॉट कॉम से केबी शर्मा लालू, न्यूज प्रभात डॉट कॉम से उम्मेद सिंह झा, दबंग न्यूज डॉट कॉम से उत्कर्ष बैरागी, साहिल खान आप तक डॉट इन आदि वेव पोर्टल से संबंधित पत्रकारगणों के अलावा डॉ. विजय निराला (प्रदेश जनसंपर्क सलाहकार मीडिया-मप्र श्रमवीर न्यूज पोर्टल संघ) संजय शर्मा दबंग न्यूज, यशपाल खन्ना ईटीव्ही न्यूज, राजा बाबू बाथम स्वराज एक्सप्रेस, गजेन्द्र वर्मा एसकेएच, आईएनए न्यूज, राजकुमार शर्मा स्वदेश, मनीष बंसल, सर्वेश राजपूत, अमन सिद्धिकी पोहरी, पवन समाधिया भारत विकास पत्रिका के अलावा आपकी आवाज सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष पं. केदार समाधिया, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। आभार व्यक्त एवन न्यूज के प्रधान संपादक एवं खबर आजकल के सहसंपादक अखिलेश दुबे द्वारा किया गया।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!