Press "Enter" to skip to content

युवती ने रचाया प्रेम विवाह तो परिजनों ने किया घर में कैद, एसपी से लगाई से गुहार

शिवपुरी। शहर के न्यूब्लॉक एवं कमलागंज क्षेत्र में रहने वाले एक युवक एवं युवती दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और दोनों के ही परिवार इस रिश्ते को पसंद नहीं करते। परिजनों के खिलाफ जाकर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया और युवती अपने घर पहुंची तो कथिततौर पर परिजनों ने उसे घर में कैद कर लिया। रविवार को युवती ने किसी तरह पुलिस अधीक्षक एवं मीडिया के नंबर पता करके उनसे संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई। बाद में युवती का चाचा व दादी उसे कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां पुलिस में लड़की ने बयान दर्ज कराए। खासबात यह है कि 17 जून को युवक की शादी दूसरी जगह होनी थी, लेकिन उसे प्रेम विवाह के चलते वह शादी नहीं की। 
सूत्रों के अनुसार रविवार की देर दोपहर युवती ने कुछ मीडियाकर्मियों सहित एसपी शिवपुरी को फोन लगाकर बताया कि मैं बालिग हूं और मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है, लेकिन मेरे परिवार वाले इसे स्वीकार नहीं कर रहे तथा मुझे घर में बंधक बनाए हुए हैं। मुझे यहां से आजाद कराकर मैंने जिससे शादी की है उसके पास पहुंचाओ। इसके बाद आनन-फानन में लड़की के परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां युवती ने अपने परिजनों का विरोध करते हुए अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद की तो उसके चाचा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तो पुलिस ने उसे सख्ती के साथ वहां से बाहर कर दिया। युवक ने बताया कि 17 जून को उसकी शादी झांसी की एक लड़की के साथ होना तय हो गई थी चूंकि उसने पहले ही प्रेम विवाह कर लिया इसलिए उसने यह शादी नहीं की। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!