
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला के साथ वार्ड के ही रहने वाले माधौ सिंह गुर्जर ने दुष्कर्म कर दिया। खासबात यह है कि घटना के समय पति पास में खटिया पर सोता रहा और आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर दिया।
जानकारी के अनुसार नरवर की वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार-रविवार की रात्रि पर अपने घर के बाहर आंगन में सो रही थी जबकि पास में ही उसका पति खटिया पर सोया हुआ था। इसी दौरान पास में ही रहने वाला माधौ गुर्जर उसके घर आया और उसके पैरों की तरफ बैठ गया। महिला ने सोचा कि उसका पति है और वह फिर से सो गई इसके बाद माधौ गुर्जर ने महिला को दबोच लिया जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी और महिला के साथ बलात्कार कर दिया। आरोपी के मौके से जाने के बाद महिला ने अपने पति को जगाया और सारा घटनाक्रम सुनाया। कल महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment