Press "Enter" to skip to content

शून्य उपलब्धि वाले 33 उपस्वास्थ्य केन्द्रों की 35 एएनएम का काटा तीन दिवस का वेतन

शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना की ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला स्तर पर समीक्षा किए जाने पर शून्य उपलब्धि वाले 33 उपस्वास्थ्य केन्द्रों की 35 एएनएम का तीन दिवस का वेतन काटने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्देश दिए है। 
शून्य प्रगति वाले उपस्वास्थ्य केन्द्र बसई की एएनएम श्रीमती दमयंती गोस्वामी, वीरा की श्रीमती रामदुलारी शर्मा, बामौरडामरौन की श्रीमती बंदना पाण्डे, पिपारा की श्रीमती जयबडेरिया, मनपुरा की श्रीमती समारी श्रीवास्तव, डोंगर की श्रीमती रामस्वरूपी बाथम, बम्हारी की श्रीमती कुसुम पटवा, सुरवाया की श्रीमती लक्ष्मी तिवारी, बिलोकला की श्रीमती आदेश कुमारी, डबिया की श्रीमती मीना शाक्य, भानगढ़ की श्रीमती पिस्ता शर्मा, सीएचसी सतनवाड़ा की श्रीमती विजय अरोरा, सिंहनिवास की श्रीमती विमला शर्मा, नौहरीकला की श्रीमती द्रोपती शर्मा, करमाजकला की श्रीमती पुनिया एक्का, मझेरा की श्रीमती शीला जाटव, सुभाषपुरा की श्रीमती आनंदी टोप्पो, पीरोंठ की श्रीमती कल्पना शर्मा, टोडा पिछोर की रीना चतुर्वेदी, थनरा की मधुवाला श्रीवास्तव, सीएचसी करैरा की मालती गुप्ता, पुष्पा शर्मा, अमोलपठा की क्रांति कुशवाहा, खिरकिट की श्रीमती शांति जैन, गजौरा की श्रीमती विनिता सिरसईया, राही की श्रीमती सिया शर्मा, मुहांसा की श्रीमती शारदा शर्मा, अचरौनी की श्रीमती राजेश्वरी बिसारिया, गरैठा की श्रीमती रामदेवी तोमर, पहाडाखुर्द की श्रीमती भगवती केवट, खुरई की श्रीमती पुष्पा आर्य, मुहारी की श्रीमती मालती बांगडी, गताझलकुई श्रीमती गुडडी जाटव, आनंदी कुमारी टोप्पो, हरिनगर की श्रीमती अंजना सक्सैना की 3 दिवस का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!