
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जाधव सागर में आज दोपहर के समय के पुलिस को सूचना मिली कि दो शिशु पड़े हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को एक मृत नवजात शिशु तथा एक भू्रण पड़ा मिला था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन नवजातों को किसने फेंका है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बिन ब्याही मां ने इन्हें लोकलाज के डर से फेंका होगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment