Press "Enter" to skip to content

जो अपनी माँ की सेवा नहीं कर सकता वह प्रदेश की सेवा क्या करेगा: बीनू शर्मा

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शिवपुरी ने आज नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ उनकी माता जी श्रीमती सरोज देवी के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालयों पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वीनू शर्मा के नेतृत्व में वीर सावरकर पार्क से माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौक होते हुये तात्या टोपे पार्क तक सांकेतिक मौन रैली निकालकर प्रदर्शन कर नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह से उनकी माता जी को न्याय देने की मांग की गई। इस मौके पर  महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीनू शर्मा ने कहा कि जो मां के सम्मान को न समझें वह प्रदेश का सम्मान क्या समझेंगे, यही हाल है कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का जिन्होंने अपनी जन्म देने वाली मां के साथ जो व्यवहार किया वह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं। उन्हें अपने घर का मामला घर में ही सुलझा लेना चाहिए, लेकिन एक मां के साथ पुत्र का यह व्यवहार ठीक नहीं कि वह कांग्रेस का नेता-प्रतिपक्ष होने के बावजूद भी अपनी मां का भरण-पोषण न कर सकें। ऐसे में यह प्रदेश के नेता तो बन गए, लेकिन नेता बनने के बाद जब मां की सेवा नहीं कर पाए तो प्रदेश की सेवा कैसे करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के इस व्यवहार की घोर निंदा करती है और उस पीडि़त मां के प्रति संवेदना है कि उन्हें उनका अधिकार मिले और वह खुशहाल जीवन जी सके।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रही, जिन्होंने इस मौन प्रदर्शन को समर्थन दिया। इसके बाद महिला मोर्चा ने मौन प्रदर्शन करते हुए एक रैली नगर में निकाली, जो गुरुद्वारा से होकर माधवचौक से होते हुए गांधी चौक, कोर्ट रोड से होकर अस्पताल चौराहे का परिक्रमा कर अमर शहीद तात्याटोपे स्मारक पहुंची, यहां सभी महिला मोर्चा की महिलाओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह नेता प्रतिपक्ष का सद्बुद्घि दें और एक मां को उसका अधिकार मिले। इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना अग्रवाल, नीलम बघेल, सुषमा ओझा, रश्मि गुप्ता, राधा भार्गव, मंडल अध्यक्ष महिलाएं व समस्त बहनें तथा भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद रहीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!