Press "Enter" to skip to content

जनसुनवाई में दिव्यांग इमरतलाल को मिली 5 हजार रूपए की सहायता

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जनसुनवाई में समस्या लेकर आए ग्राम पंचायत अकाझिरी निवासी दिव्यांग इमरतलाल जाटव पुत्र पातीराम जाटव को आदिम जाति कल्याण विभाग की संकट्टापन्न योजना के तहत 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदाय की। 
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 442 आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, अपर कलेक्टर डॉ.अनुज रोहतगी, एसडीएम शिवपुरी एल.के.पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर आर.ए.प्रजापति उपस्थित थे। 
कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी को आवेदन पत्र के निराकरण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल की व्यवस्था, बिजली बिल, राजस्व प्रकरण, कुटीर, जमीन विवाद, खाद्यान्न पर्ची, बीमारी का उपचार, गरीबी रेखा के बीपीएल कार्ड आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!