
शिवपुरी। गर्डों की तैनाती के बावजूद जिला अस्पताल में मरीजों व उनके अटेंडरों के साथ आए दिन चोरी की वारदात घटित हो रही हैं जिससे जिला अस्पताल की सुरक्षा को लेकर पहले भी सबाल उठते रहे हैं। ऐसा ही मामला कल सामने आया जब एक भर्ती मरीज का मोबाइल एक युवक ने चुरा लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि जिस युवक को लोगों ने मोबाइल चुराते पकड़ा है, उसका नाम राजेश राठौर है और उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।






Be First to Comment