Press "Enter" to skip to content

दामाद ने दोस्तों के साथ मिलकर सुसर की पत्थरों से कुचलकर की हत्या, पत्नी को किया मरणासन्न

तीन माह पूर्व ही इंदौर के विशाल से हुआ था रजनी का विवाह

शिवपुरी। शहर के राठौर मोहल्ला में रहने वाली रजनी का विवाह 8 मार्च 2018 को इंदौर के विशाल व्यास के साथ हुआ था। पिछले 25 दिनों से रजनी अपने मायके शिवपुरी में पिता के घर पर ही रह रही थी। सोमवार को विशाल अपने दो साथियों के साथ कार से रजनी को विदा कराने शिवपुरी आया। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर अनबन चली आ रही थी। इसलिए अपनी बेटी को अकेली विदा न करते हुए रजनी के पिता महेश उपाध्याय भी अपने बेटी के साथ इंदौर जाने के लिए दामाद के वाहन में साथ रवाना हुए। देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते में विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी, जबकि पत्नी रजनी को मरणासन्न समझकर छोड़ गए। रजनी को कोमा की हालत में इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजनी के भाई सिंपल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह हमें जीजा के एक साथी ने फोन कर बताया कि सोनकच्छ के पास एक्सीडेंट हो गया है तथा तुम्हारे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद मैं अपने एक मित्र के साथ सोनकच्छ पहुंचा तो पता चला कि पिता और बहन के साथ जीजा व उनके साथियों ने इस हद तक मारपीट कर दी कि पिता की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती है। सोनकच्छ पुलिस ने विशाल और उसके दोनों दास्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। 

एसिड फेंकने की आशंका

सोनकच्छ थाना प्रभारी आरके चतुर्वेदी के मुताबिक रजनी के पति विशाल का मामा सोनकच्छ में निवास करता है इसलिए विशाल इस क्षेत्र से पूर्व से ही परिचित था। रजनी के पिता की लाश हाईवे से पांच किमी अंदर एक गांव के रास्ते पर मिली जबकि रजनी वहीं पास में ही कोमा की स्थिति में मिली। पिता-पुत्री के सिर को पत्थरों से कुचल दिया गया है। उनके कपड़े जली हुई अवस्था में मिले ऐसा प्रतीत होता है कि उनके ऊपर एसिड डाला गया हो। पुलिस को घटनास्थल पर एक मोबाइल भी मिला है जो संभव: विशाल के दोस्त सनी गुप्ता है जो साथ में आया था, पुलिस को एक अन्य नाम सूरज ठाकुरी की भी जानकारी लगी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!