Press "Enter" to skip to content

मारियन स्कूल के प्राचार्य पर हत्या प्रयास का केस दर्ज

मामला खंबे पर पोस्टर लगाते समय युवक की हुई मौत का
शिवपुरी। बदरवास बस स्टैण्ड पर मारियम अकेडमी स्कूल के पोस्टर को विद्युत खंबे पर लगा रहे एक युवक नरेंद्र उर्फ सुनील जाटव की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और कल सुबह बदरवास थाने के सामने लाश रखकर थाने का घेराव किया। उनकी मांग थी कि स्कूल संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। बाद में इस मामले में एडीशनल एसपी कमल मौर्य और एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने मामले को सुलझाया। मृतक के परिजनों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।  इसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य सीजेके केरियन के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विदित हो कि नरेंद्र उर्फ सुनील पुत्र नारायण सिंह जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी साक्षी गार्डन के पास मंगलवार  शाम के समय मारियम अकेडमी के प्रचार के लिए कस्बे में पोस्टर लगा रहा था। जैसे ही नरेंद्र बस स्टैण्ड पर स्थित एक दूध डेयरी के पास लगे खंभे पर पोस्टर लगाने के लिए चढ़ा। जहां बिजली के तार खुले पड़े थे। जिसके संपर्क में नरेंद्र आ गया और करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. आरएल पिप्पल ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन मित्र व समाज के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने पीएम कराने से इंकार कर दिया और वहां लाश लाने लगे जिस पर डॉक्टर ने उन्हें रोका तो मुंहवाद हो गया। बाद में परिजन उसकी लाश लेकर घर आ गए और कल सुबह लाश को थाने पर रखकर वहां घेराव शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि अकेडमी संचालक पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए, लेकिन पुलिस का कहना था कि बिना जांच के मामला दर्ज नहीं हो सकता है। पहले वह पीएम कराएं और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी, लेकिन परिजन बदरवास में पीएम कराने तैयार नहीं हुए और वह लाश लेकर शिवपुरी के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान एडीशनल एसपी कमल मौर्य ने मोर्चा संभालकर नाराज लोगों को कोलारस एसडीओपी कार्यालय बुलाया। जहां उनकी बात को गंभीरता के साथ सुनाया गया और उन्हें उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर कोलारस में पीएम कराने के लिए राजी कराया। जहां दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतक का पीएम किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!