शिवपुरी। वरिष्ठ पार्षद अभिषेक शर्मा बट्टे ने आज अपने स्व. पिता हरिवल्लभ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर दीनदयाल रसोई में प्रभुजियों को भोजन कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक शर्मा के परिवार के लोग भी उपस्थित थे जिन्होंने प्रभुजियों को मिठाई परोसी साथ ही रसोई में सहयोग राशि भी भेंट की।





