
शिवपुरी। कोर्ट रोड़ पर आतिशबाजी, इलैक्ट्रोनिक का कारोबार करने वाले व्यवसायी पुरूषोत्तम खंडेलवाल के पुत्र अभिषेक खंडेलवाल की आज सुबह गंभीर हालत के चलते ग्वालियर में मौत हो गई। अभिषेक ने विगत रात्रि पिता से संपत्ति को लेकर हुए झगड़े के बाद जहर का सेवन कर लिया था जहां उसकी गंभीर हालत के कारण शिवपुरी से ग्वालियर रैफर किया गया था और उसका इलाज वहां जारी था, लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे के लगभग अभिषेक की हालत ज्यादा खराब हो गई जिस पर डॉक्टरों ने उसे बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।






Be First to Comment