Press "Enter" to skip to content

रणवीर सिंह ने संभाली यातायात प्रभारी की कमान, धर्मसिंह कुशवाह को किया सम्मानित


शिवपुरी। विगत दिनों पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पांडे द्वारा किए गए थाना प्रभारियों का फेरबदल के क्रम में आज सूबेदार रणवीर सिह ने शिवपुरी यातायात थाने का प्रभार ग्रहण किया। इससे पूर्व इस जिम्मेदारी को धर्मसिंह कुशवाह संभाल रहे थे अब धर्मवीर कुशवाल खनियाधांना थाने की कमान संभालेगें। आरआई अरविंद सिकरवार द्वारा धर्मसिंह कुशवाह को माल्यार्पण, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह यादव को कार्यभार देत हुए धर्मसिंह कुशवाह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रभारी की कमान संभालने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सबसे पहले शिवपुरी की यातायात व्यवस्था अच्छे से अच्छा बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रेस के माध्यम से व्यापारियों अपील की, कि वह शहर के यातायात को सुगम बनाने में यातायात का सहयोग करें और वह दुकानों का सामान सड़क पर न रखें। श्री यादव ने बताया कि जहां यातायात सबसे अधिक बाधित होता है पर पॉइंट बनाकर यातायात कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जो यातायात बाधित होने के कारणों का भी पता चलाएंगे। वर्तमान में यातायात थाने में कुल आठ लोगों का स्टाफ है जिसमें सूबेदार भी शामिल है जो शहर की व्यवस्था के लिहाज से कम है। इस अवसर पर आरआई अरविंदसिंह सिकरवार, सूबेदार नीतू अवस्थी, भानू प्रतापसिंह सिकरवार, प्रियंका, शिवराजसिंह कुशवाह, आरक्षक महेश, जगदेव, एएसआई लोकनाथ, सुदामा, केदारीलाल, पंकज सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!