
शिवपुरी-गत दिवस भोपाल में सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने के संकल्प को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी गोपाल राय के भोपाल आगमन के दौरान पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी)की बैठक ली गई। इस बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कार्यकारिणी की 2 दिवसीय बैठक भोपाल के गांधी भवन में संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भ्रष्ट कांग्रेस, भ्रष्ट भाजपा-आओ बदलें मध्यप्रदेश, का नारा देते हुए मप्र में आगामी समय में होने वाले 2018 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत बिगुल फुंकते हुए आम आदमी पार्टी के मप्र में 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त जिला शिवपुरी को प्रदेश में प्रतिनिधित्व की कमान सौंपते हुए जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल और प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ की अनुसंशा पर दिल्ली सरकार के श्रममंत्री और मप्र प्रभारी गोपाल द्वारा आम आदमी पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनयन किया गया। इसके अतिरिक्त उज्जैन के जिला संयोजक शैलेन्द्र रूपवत को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है और आह्वान किया कि इस बार सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन बदलकर प्रदेश में आम आदमी की सरकार लाऐंगें। आप पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर एड.पीयूष शर्मा ने जहां संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है तो वहीं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को सशक्त बनाने की अपील भी की साथ ही आप पार्टी में शिवपुरी को प्रदेश का नेतृत्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। एड.पीयूष शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सहित जिला शिवपुरी के सभी जिलेवासियों ने बधाईयां दी है।







Be First to Comment