
शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा दिए गए ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण श्रीमती राधा कुशवाह पति सुरेश कुशवाह के लिए स्वरोजगार देने में कारगर साबित हुआ है। श्रीमती राधा को ब्यूटीपार्लर व्यवसाय से प्रतिमाह 4 से 5 हजार रूपए की आमदनी हो रही है।
ए.बी.रोड़ कत्थामिल के सामने रहने वाली श्रीमती राधा कुशवाह के परिवार में परम्परागत रूप से खेती किसानी का काम होता था। लेकिन वे कुछ अलग करना चाहती थी। राधा कुशवाह ने समाचार पत्रों में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी के संबंध में प्रकाशित समाचार से जानकारी मिली कि महिलाओं को संस्थान के माध्यम से विभिन्न व्यवसाय में प्रशिक्षण प्रदाय कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती है।
श्रीमती राधा ने इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी के अधिकारियों से संपर्क कर स्वयं का व्यूटीपार्लर केन्द्र शुरू करने के संबंध में जानकारी ली। संस्थान के अधिकारी ने बताया कि आप केन्द्र के माध्यम से ब्यूटीपार्लर का एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है। प्रशिक्षण उपरांत ब्यूटीपार्लर केन्द्र शुरू करने में शासन की स्वरोजगार योजना के तहत बैंक भी मदद करेगी। श्रीमती राधा ने ब्यूटीपार्लर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण हेतु संस्थान में आवेदन दिया और अगस्त 2016 में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने निवास पर ही राधा ब्यूटीपार्लर केन्द्र शुरू किया। श्रीमती राधा को ब्यूटीपार्लर के व्यवसाय से प्रतिमाह 4 से 5 हजार रूपए की आय हो रही है। इसके साथ ही श्रीमती राधा सिलाई एवं मेंहदी लगाने का भी काम कर ही है। जिससे राधा का परिवार बहुत खुश है।






Be First to Comment