
शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मेघोनाबड़ा गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजकुमार 24 पुत्र रामप्रसाद पाल ने 10 मार्च 2018 को खेत पर काम कर रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।






Be First to Comment