
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम काठी में सीताबाई पत्नी मुनेश धाकड़ उम्र 32 वर्ष निवासी काठी खेत पर काम कर रही थी, उसी दौरान वह बिजली के पोल के करंट की चपेट में आई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन महिला को पहले बदरवास अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment