
शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत राजेश्वरी मंदिर से गुरुद्वारा की तरफ जाने वाली रोड के किनारे दुकानदार संजय दुकान बंद कर शाम 7.30 बजे बाहर निकला। नजदीक ही खुली नाली में एक युवक संदिग्ध हालत में औंधे मुंह पड़ा हुआ था उन्होंने डायल-100 व 108 को सूचना दी। एंबुलेंस युवक को उठाकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से एसबीआई गुरुद्वारा ब्रांच की पासबुक मिली है। इस पासबुक के आधार पर उसकी शिनाख्त रवि शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा पता चला है।






Be First to Comment