Press "Enter" to skip to content

Breaking- मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त कर्मचारी ने हरिजन थाने के पास पेड़ पर लगाई फांसी

शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंर्तगत आने वाले नबाव साहब रोड पर रहने वाला गोपाल कुशवाह का शव आज सुबह हरिजन थाने के पास स्थित भरोसी कुशवाह के फार्म में नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। गोपाल कुशवाह सेवानिवृत्त कर्मचारी था जो 27 नंबर कोठी में कार्य करता था। घर पर गोपाल कुशवाह और उसकी पत्नी थी जबकि उसका लड़का शादी में गया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे गोपाल अपने घर से मॉर्निंग वॉक की कहकर निकले थे, लेकिन गोपाल घर से कुछ ही दूरी पर स्थित हरिजन थाने के पास स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब राहगीरों ने गोपाल के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाकर शव को पेड़ से नीचे उरवाया और पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोपाल ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। वैसे गोपाल के घर की स्थिति काफी अच्छी बताई जा रही है। उसका एक लड़का ग्वालियर में रहता है और उसका दो मंजिला मकान भी बना हुआ है तथा एक बुलेरो वाहन भी है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!