Press "Enter" to skip to content

हाठ ठेला वालों को ट्रेफिक प्रभारी ने दिया अल्टीमेटम, तीन दिन में शहर की सड़कों से नहीं हटे तो होगी कार्रवाई

शिवपुरी। नवपदस्थ यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह ने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के गुरुद्वारा और एसबीआई बैंक के सामने बेतरतीब ठेले खड़े कर कारोबार करने वालों को अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिन में सड़क से हाथठेले हटाकर नियत और ऐसी जगह लगाए, जहां से आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि ऐसा न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था लंबे समय से पस्त पड़ी है। ऑटो और हाथ ठेले सड़कों पर बेतरतीब खड़े रहकर यातायात को बाधित करते हैं। इसके चलते बीते दिनों मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी पार्किंग और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

दुकानदारों को दी समझाइश

शहर के माधव चौक और कोर्ट रोड पर दुकानों के बाहर खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनों को लेकर भी सूबेदार ने दुकान संचालकों को समझाइश दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा न करवाएं, जिससे यातायात में किसी तरह की परेशानी न हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!